विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर सतनाम प्रेरणा स्थल, जोरहाडबरी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ममतामयी माँ मिनी माता जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित जनसमूह ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और सामाजिक एकता से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ग्रामीण मनमोहन राठौर विशेष रूप से अनावरण समारोह में पहुंचे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
मनमोहन राठौर (एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ग्रामीण) उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। युवाओं को शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना चाहिए।
लक्ष्मी बंजारे जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी ग्रामीण ने अपने संबोधन में कहा कि माँ मिनी माता जी का जीवन सेवा, समर्पण और समाज उत्थान का प्रतीक है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर द्वारिका यादव, अवतार चौहान, सतेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज में समानता, भाईचारा और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम ने न केवल महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश का संचार भी
0 Comments