क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक समापन में खेल भावना और सामाजिक एकता का दिखा उत्साह
 कंदरैलखर और पोटापानी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर फहराया जीत का परचम 
  विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 09 फरवरी 2026, जिले अंतर्गत ग्राम पंचायत अलगीडाड और पोटापानी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवाओं ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा दर्शकों ने भी पूरे उत्साह से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
       विजेता टीमों ने जीता फर्स्ट पुरस्कार
ग्राम पंचायत अलगीडाड में आयोजित टूर्नामेंट में कंदरैलखर टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम पंचायत पोटापानी में आयोजित प्रतियोगिता में पोटापानी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
     मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य सत्यनारायण पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनपद सदस्य अंसु सिंह कंवर, त्रिभुवन सिंह सरपंच ग्राम पंचायत अलगीडाड सहित कई जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
   गणमान्य नागरिकों की रही सक्रिय सहभागिता 
वरिष्ठ नागरिक बीरबल सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। ब्रिजेश यादव बीजेपी मंडल अध्यक्ष चैतमा एवं जिला कार्य समिति सदस्य मुकेश कौशिक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी।
       युवाओं में खेल के प्रति बढ़ा उत्साह
 प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्रीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। अतिथियों ने खेल को स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक समरसता का माध्यम बताते हुए युवाओं को निरंतर खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
     खेल भावना और भाईचारे का दिया संदेश
 टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में आपसी सहयोग, एकता और खेल संस्कृति को नई मजबूती मिली। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।