लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी की मौजूदगी में वजन त्यौहार आयोजित,पोषण आहार व बच्चों के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 10 फरवरी 2026, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत उतरदा के सुरगुझियापारा आंगनबाड़ी केंद्र में शासन की योजना के तहत वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का वजन मापकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा कुपोषण रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाई गई। लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी (सरपंच प्रतिनिधि) ने निर्देश दिया कि शासन की योजना अनुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रत्येक पात्र बच्चे को संतुलित मात्रा में पोषण आहार नियमित रूप से दिया जाए। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। गायत्री राठौर (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) ने कहा कि नियमित वजन परीक्षण से बच्चों के स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलती है और जरूरतमंद बच्चों को समय पर पोषण सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। अनुराधा मरकाम (सहायक कार्यकर्ता) ने माताओं को संदेश दिया कि घर पर बच्चों को पौष्टिक भोजन,हरी सब्जियां और दाल आदि जरूर दें ताकि बच्चे स्वस्थ रहें। संतोषी उइके (कार्यकर्ता) ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास का प्रमुख केंद्र है और सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति जरूरी है। बिजेश्वरी राठौर (कार्यकर्ता) ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अन्नपूर्णा साहू (कार्यकर्ता) ने बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार ग्रहण कराने और आंगनबाड़ी से जुड़ने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। लशन संतोषी वरकड़े (कार्यकर्ता) ने माताओं से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग करने और समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्र आने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। आयोजन ने क्षेत्र में पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।
0 Comments