विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गाँव)। 02 दिसंबर 2025,जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरदीबाज़ार,रेंकी और सरईसिंगार* तीनों पंचायतों में अचानक माहौल गर्म हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एसईसीएल बिना अनुमति ड्रोन कैमरे से गाँव की जाँच-पड़ताल कर रही है।
मुख्य घटनाक्रम
बिना सूचना सहमति ड्रोन सर्वे,बिना ग्रामसभा की अनुमति और जनप्रतिनिधियों को भरोसे में लिए शुरू किया गया। ग्रामीणों का गुस्सा दीपका बाईपास के पास झाड़ियों में छिपकर ड्रोन उड़ाने पर ग्रामीणों ने तुरंत रोक दिया। थाने तक मोर्चा ड्रोन सर्वेयर को हरदीबाजार थाना ले जाया गया। जनप्रतिनिधियों ने जताया विरोध सरपंचों और प्रतिनिधियों ने साफ कहा - “ग्रामसभा की सहमति के बिना कोई सर्वे स्वीकार्य नहीं।”*
महत्वपूर्ण बिंदु
निजता का हनन ग्रामीणों ने लिखा कि ड्रोन से उनके घर, आंगन,तालाब, महिलाएँ और बच्चों की गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं l एफआईआर के बाद भी ड्रोन उड़ता देखा गया थाने की छत से ड्रोन उड़ते देख ग्रामीणों का भरोसा प्रशासन पर टूट गया।
धरना और चेतावनी
ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना शुरू किया और कहा - “अगर बिना अनुमति ड्रोन उड़ाया गया तो बड़ा जन-आंदोलन होगा।”
03 पंचायतों का एकजुट मोर्चा और प्रमुख जनप्रतिनिधि
सराईसिंगार सरपंच सोनसाय भैना,हरदीबाजार सरपंच: लोकेश्वर कंवर,रेंकी सरपंच तिजराम उरें,विधायक प्रतिनिधि नरेश टंडन,इंटक जिलाध्यक्ष श्यामू जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि व्यास राठौर,पूर्व उपसरपंच फिरोज खान,उपसरपंच रेंकी शिव यादव,सांसद प्रतिनिधि दिलीप राठौर,पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन,पूर्व विधायक (कटघोरा विधानसभा) पुरुषोत्तम कंवर,भाजपा जिला महामंत्री अजय कुमार दुबे,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदीबाज़ार कृष्ण कुमार पटेल।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का संदेश
“ड्रोन उड़ जाएगा… लेकिन गाँव की आवाज़ नहीं दबेगी।” , “हमारी इज्जत-आबरू और घर-आंगन की गरिमा पर वार नहीं सहेंगे।”
ग्रामीणों की अपील और चेतावनी
“विकास कैमरे से नहीं, बातचीत से होता है।”, “बिना सहमति कोई सर्वे स्वीकार्य नहीं।”, “थाना न्याय का स्थल है या कंपनी का ड्रोन-लॉन्च पैड ग्रामीणों का सवाल।
0 Comments