कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से हेमलता दीपक बंजारे उपाध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत मस्तूरी ने किया सौजन्य मुलाकात
रायपुर (सुघर गांव)। 05 सितंबर 2025, गत दिवस गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से गुरु निवास रायपुर में हेमलता दीपक बंजारे उपाध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत मस्तूरी जिला बिलासपुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान हेमलता दीपक बंजारे ने गुरू खुशवंत साहेब आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और गुरू साहेब से आशीर्वाद प्राप्त किए। "अनुकम्पा नियुक्ति व आंगनबाड़ी शासकीय करण पर मिला सकारात्मक आश्वासन" हेमलता दीपक बंजारे उपाध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत मस्तूरी ने मुलाकात के दौरान 02 महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का ध्यान आकृष्ट कराया। जिसमें पहला मुद्दा सहायक शिक्षक पंचायत पद पर पदस्थ रहे दिवंगत स्व.रामकुमार जगत उनके पुत्र शेषनारायण को नवीन नियमों के तहत अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने की मांग रखी। दूसरा मुद्दा प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से जुड़ा रहा, जिनके शासकीय करण की लंबे समय से चली आ रही जायज मांग को मंत्री परिषद के माध्यम से शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। इस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने उनके मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि इस विषयों पर गंभीरता से विचार कर शासन प्रशासन स्तर पर पहल की जाएगी। हेमलता दीपक बंजारे ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की सकारात्मक प्रतिक्रिया पर आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि प्रदेश के हित और कर्मियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द ही ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
0 Comments