“पहल” अभियान में खेल से देंगे अपराध को मात मुंगेली (सुघर गांव)। 03 सितंबर 2025,

“पहल” अभियान में खेल से देंगे अपराध को मात 
    मुंगेली (सुघर गांव)। 03 सितंबर 2025, 
पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल की अनुकरणीय “पहल” अभियान के तहत, जरहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरसल में एक शानदार ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल के माध्यम से अपराध एवं सामाजिक कुरीतियों से दूर रखना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें अनुशासन, कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम,ऑनलाइन धोखाधड़ी और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाई गई। ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली, और मेहंदी जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम टीआई जरहगांव श नंदलाल पैकरा,उनकी टीम एवं समाज सेवी जया गुप्ता के सहयोग से सफल हुआ। मुंगेली पुलिस समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments