जांजगीर चांपा (सुघर गांव)। 09 अगस्त 2025, शनिवार की सुबह रक्षाबंधन के दिन ही 25 वर्षीय गौरव यादव,निवासी शिवरीनारायण वार्ड - 11, बाइक से शिवरीनारायण शबरी सेतु पुल की खस्ताहाल और गड्ढों से भरी सड़क के कारण उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और वे बीच पुल पर जोरदार गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से गौरव यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुल की मरम्मत और निर्माण के लिए वे कई बार प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। अब हादसे ने एक घर का चिराग बुझा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शबरी पुल का निर्माण और मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शिवरीनारायण पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
0 Comments