अंतिम सावन सोमवार जवाली के मुराई कछार स्थित मंदिर में भी लगी शिव भक्तो व श्रद्धालुओं की भीड़ - विविध प्रकार के प्रसाद किया गया वितरण।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

कोरबा ( सुघर गांव न्यूज )। 4 अगस्त 2025 जिले के ग्रामीण क्षेत्र के कृषि कार्य का एक चरण पूर्ण होने के वजह से ग्राम के श्रद्धालु भक्तों ने भी राहत के साथ पूजा अर्चना में उपस्थित हुए विगत सप्ताह की तुलना में भक्तों की संख्या अपेक्षाकृत बड़ी है मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक भक्तिमय वातावरण बना रहा जिसमें पूजा अभिषेक , प्रसाद वितरण का कार्य निरंतर चला प्रातः कालीन बेला में बलराम गुरूजी का परिवार संताबाई परिवार , पंच पदमा देवी हेमलाल परिवार, शीला देवी पूरन, सीताराम गायत्री बाई का परिवार ,शशि किरण परिवार जिसमें पांच जोड़ों के द्वारा पूजा अर्चना दुग्धाभिषेक ,जल अर्पण,बेल पत्र धतूरा पान पुष्प, आरती भोग प्रसाद नियमानुसार किया गया ।
विविध प्रकार के प्रसाद वितरण का कार्य - विधायक प्रतिनिधि के पिता संतराम डांडिया द्वारा खीर हेतु रसद सामग्री, बेहतर स्वास्थ्य की कामना प्राप्ति हेतु राजकुमारी पटेल दिलीप कुमार के रिश्तेदारों द्वारा जिसमें विनीत कुमार, खुशबू शारदा बनवासा, पूजा पुष्पा, संजना नंद कुमार, चंद्राबाई द्वारा पूरी बनाने हेतु सामान दिया गया, भोलू कुम्हार रामपाल सिंह, हंसमुख कंवर द्वारा दोना प्रदान किया गया । शारदा नामदेव परिवार की ओर से मोहन भोग प्रसाद दिया गया , ग्राम के मुखिया सरपंच दिलेश कुमार कंवर द्वारा खिचड़ी प्रसाद बनवा करके शिव मंदिर के साथ-साथ मुख्य मार्ग जवाली में भी अपने पंचों के सहयोग से समस्त ग्राम वासियों के लिए प्रसाद वितरण करवाया, बोल बम कांवरिया दल जिनका हमारे कोरबा जिला में विशेष नाम है जिनकी संख्या लगभग 40 की है जो विगत तीन सप्ताह से भोले बाबा के विभिन्न धाम के अंतर्गत प्रथम सप्ताह कनकी धाम ,द्वितीय सप्ताह तुर्री धाम, तृतीय सप्ताह चैतुरगढ़ धाम और अंतिम सप्ताह जवाली के इस शिवालय में पूरे श्रद्भा के साथ फल और हलवा का प्रसाद अपने पूरे दल के साथ किया जिसमें जय सिंह ,राकेश, रामायण सिंह भक्ति राम, योगेश्वर सारथी ने कुशलता पूर्वक नेतृत्व किया ।
समय दानी विशेष कार्यकर्ता जिनके सहयोग से प्रसाद बनाने का कार्य भव्य - उक्त पावन कार्य के बेहतरीन ढंग से संचालन हेतु 7 सदस्य प्रसाद बनाने वालों में मनोज महिपाल चिक्की तीज विक्की कान्हा सूरज आदि द्वारा इस भक्ति में आयोजन को सफल बनाने में पूरा-पूरा सहयोग किया गया । प्रसाद वितरण कार्य में पुरुषोत्तम शिवा अंजलि ने पूरा समय दिया । नाग पंचमी पर्व के दिन भोजली बोने का कार्य विधिवत किया गया आने वाले सप्ताह के बुधवार के दिन मातृ मंडली के सहयोग से महिला मंडली द्वारा भजन कीर्तन का कार्य और एक दिवसीय रामायण गान का आयोजन किया जाना है। रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन रविवार को भोजली विसर्जन का कार्य बड़े धूमधाम के साथ बाजे गाज में किया जाना है,उसके लिए भी प्रसाद की तैयारी दानदाताओं ग्राम के सरपंच के सहयोग से किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments