दर्दनाक हादसा - यूनिट 5 में लोहे का प्लेटफॉर्म गिरा, तीन मजदूरों की मौत की खबर आया सामने,और कई मजदूर घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम - एनटीपीसी सीपत का मामला।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

बिलासपुर ( सुघर गांव न्यूज ) जिले के NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को दोपहर में बड़ा हादसा हों गया। यहां चिमनी में प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूटने से दर्दनाक हादसा हों गया।आपको बता दे,कि प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म उस समय टूटा जब मेंटेनेंस का काम चल रहा था। जिससे प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे मजदूर नीचे गिरे और उस हादसे में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत की सूचना मिली है। हादसे में करीब 60 मजदूर के दबे होने की सूचना मिला है। जिनमें 7 लोगों को बाहर निकालने की सूचना मिली है। आपको बता दे,कि मिली जानकारी के अनुसार यूनिट 5 में ओवरहॉलिंग (मरम्मत) का कार्य चल रहा था,और उस काम को गोरखनाथ ठेका कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। इसी दौरान लोहे की एंगल पर बना प्लेटफॉर्म अचानक टूटकर गिरा जिससे नीचे में काम कर रहे कई मजदूर चपेट में आए और हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत की जानकारी मिल रही है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा हैं।आपको बता दे कि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।हादसे के शिकार मजदूरों की राहत एवं बचाव के लिए इलाज जारी है और मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने के लिए रिस्क्यू टीम लगी हुई है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण गुस्से से लाल हों गए है। और सैकड़ों की संख्या में एनटीपीसी गेट के सामने सीपत बलौदा मार्ग में चक्काजाम कर दिए है। आपको बता दे,कि फिलहाल एनटीपीसी प्रबंधन ने किसी स्थायी कर्मचारी के मौत की पुष्टि नहीं किया है।वही ठेका कंपनी के मजदूरों के हताहत होने की खबर सामने आ रही है। इस दर्दनाक हादसा के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गई है।जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम और पुलिस प्रशासन की उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments