विष्णु यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव न्यूज ) जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटघोरा के अंतर्गत गुरुकुल महाविद्यालय ढेलवाडीह में अखंड भारत संकल्प दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश मंचीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कोरबा जिला कार्यवाह कैलाशनाथ विशिष्ट अतिथि व्यवस्था प्रमुख राजीव गुप्ता व अभिषेक तिवारी कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य जी एस पैकरा व मंच संचालन का कार्य डायरेक्टर दुबे सर ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम भारत माता के तैलीय चित्र में पूजा अर्चना व सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम प्रारंभ की गई उद्बबोधन में मुख्य वक्ताओं ने 14 अगस्त 1947 के भारत विभाजन की ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विभाजन की पीड़ा को भुलाए बिना हमें पुन: अखंड भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है सभी से आग्रह किया गया कि प्रतिदिन पूजा अर्चना के दौरान एक अगरबत्ती भारत माता के नाम से जलाएं और राष्ट्र एकता के लिए प्रार्थना करें उपस्थित छात्र-छात्राओं ने गहरी रुचि और राष्ट्र प्रेम की भावना स्पष्ट झलक रही थी इस गरिमामय वातावरण को सफल बनाने हेतु विद्यालय में अध्यनरत सैकड़ो छात्र छात्राओं सहित अध्यापन कार्य में लगे सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही विशेष रूप से उपस्थित स्वयंसेवकों में लोकेश साहू खंड व्यवस्था प्रमुख कटघोरा ,कमल देवांगन सुनील देवांगन शारीरिक प्रमुख छूरी, गुरमीत सिंह गौं धाम सेवा प्रमुख लखनपुर ,गुलशन दास अरदा, दीपक पटेल जवाली आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के साथ आभार व्यक्त करने का कार्य प्राचार्य द्वारा किया गया कार्यक्रम समापन पश्चात उपस्थित स्वयंसेवकों को शाखा लगाकर नए स्वयंसेवक बनाए जाने पर जोर दिया गया तभी सारे कार्य समय अनुसार पूर्ण होंगे जानकारी में जिले भर में प्रांत स्तर के बैठक जब होती है तो शाखा लगने की संख्या 60 तक ही हो पाती है जो दिन रात कार्य करने पर होता है सभी अपने अपने दायित्व अनुसार कार्य करें तभी बेहतर परिणाम होगा अन्यथा हिंदुस्तान में वर्तमान स्थिति धर्मांतरण-मतंतारण, गौ हत्या- गौं तस्करी, लव जिहाद आदि से भी अधिक गंभीर दुष्परिणाम होंगे ।
0 Comments