मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ को देंगे 186 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 11 अगस्त 2025, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11 अगस्त सोमवार को सारंगढ़ के शासकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 186 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यो की सौगात देंगे। जिसमें 90 करोड़ रूपए की लागत वाले निर्माण विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 96 करोड़ रूपए की लागत से हुए विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा,सहकारिता वन जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप,वित्त ओपी चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद राज्यसभा देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक बिलाईगढ़ श्रीमती कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अजय जवाहर नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
0 Comments