प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव न्यूज ) जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी (जनपद कटघोरा) में विकास की एक नई शुरुआत करते हुए कुल 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमि पूजन दिनांक 04 अगस्त 2025 को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विधायक और सरपंच शिवलाल कंवर का हृदय से स्वागत करते हुए उनके विकासशील प्रयासों की सराहना की।
स्वीकृत कार्यों का विवरण।
1. 4 नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण – कोराई 1, तेंदूकोन्हा 1, और देवरी (2 नग) हेतु – ₹46.50 लाख
2. 2 पुलों का निर्माण – सलिहा गाड़ाघाट व झेरिया नाला गावघट्टा में – ₹40.00 लाख
3. आहता निर्माण – प्राथमिक शाला देवरी परिसर में – ₹10.00 लाख
4. सीसी रोड निर्माण – उत्तरा घर से गाड़ा घाट तक – ₹10.00 लाख
प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच शिवलाल कंवर, पूर्व जनपद सदस्य भुवनपाल सिंह कंवर, उपसरपंच प्रतिनिधि बजरंग दास, पंचगण,लौंग दास, महावीर यादव, देवेंद्र साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रवण तंवर, महामंत्री श्री महेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र चौहान, रवि शंकर अहीर,राजेश यादव, कमलेश यादव, हरीश कश्यप, बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जनता बोले ऐसा होना चाहिए जनप्रतिनिधि को
ग्रामवासियों ने इन बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के लिए विधायक प्रेमचंद पटेल एवं सरपंच शिवलाल कंवर का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्य ग्राम की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे तथा आने वाले समय में और भी योजनाओं की उम्मीद जगी है।
0 Comments