करोड़ो की लागत से बनने वाली मुख्य मार्ग का निर्माण लटका अधर में

करोड़ो की लागत से बनने वाली मुख्य मार्ग का निर्माण लटका अधर में 
  मुख्य मार्ग कीचड़ गड्ढे पानी से बदहाल,हर वक्त हादसे की आशंका आवागमन करने आमजन मजबूर
  जर्जर सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण, ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त
   सारंगढ़ -बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 03 जुलाई 2025, जिले के उप तहसील सरसीवां क्षेत्र समीप ग्राम पंचायत सरधाभाठा मुख्य मार्ग जर्जर स्थिति में,पेंड्रावन ग्राम से हो कर कोसीर जाने वाली मुख्य मार्ग गड्ढों में हो चुके है तब्दील, आपको बता दे कि पूर्व में सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय नेताओं व ग्रामीणों के अथक प्रयास से मुख्य सड़क निर्माण का टेंडर स्वीकृत हुआ था।
पेण्ड्रावन, सरधाभाठा,बालपुर कोसीर पहुंच पक्की सड़क मार्ग चौड़ीकरण - मजबूतीकरण (7 कि.मी.लम्बाई) स्वीकृत निर्माणाधीन सड़क मार्ग को ठेकेदार द्वारा उक्त सड़क में 5 पुल पुलिया निर्माण कर शेष काम आज पर्यन्त तक अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीण आज भी नए सड़क निर्माण की आस लगाए बैठे हुए हैं।
 जबकि सड़क के लिए लगभग 16 करोड़ राशि (CGRDC मद से) स्वीकृत था। वर्तमान में सड़क अत्यंत जर्जर एवं जानलेवा गढ्डे में तब्दील हो चुका हैं, मुख्य मार्ग में चलने व आवागमन करने आस पास के  ग्रामीण जान जोखिम में डालने को मजबूर है। यहां कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकता है। सड़क में गढ्डे पे गढ्डे होने के कारण स्कूली बच्चे राहगीर आए दिनों छोटी बड़ी हादसों का शिकार हो रहे है।
वही चार पहिया वाहन भी चलना भी दूभर हो गया है, अस्वस्थ पीड़ितव्यक्ति के लिए एम्बुलेंस नही चल पा रहा है। बालपुर से कोसीर हेतु बाईपास मार्ग के लिए 1.5 कि.मी. भू-अर्जन का मामला शासन से पास हो कर SDM बिलाईगढ़ कार्यालय में पास हो कर अधर में लटकते SDM कार्यालय की धूल खा रहा  है। संबंधित किसान को मुआवज़ा तक नही मिल पाया ना ही चेक वितरण हो पाया है। शासन प्रशासन की लापरवाही से करोङो रुपये की लागत से मुख्य मार्ग गढ्डों में तब्दील हो गया हैं उसके बावजूद अब तक किसी भी उच्च अधिकारियों ने सुध नही लिया। अब देखने वाली बात है कि कब तक ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल कर चलना पड़ेगा,क्या शासन प्रशासन व जिले के उच्चअधिकारी  सम्बंधित अधिकारी संज्ञान में लेते है, क्या मुख्य मार्ग में सुधार होगा इस पर क्या करवाई करते है।

Post a Comment

0 Comments