*मितानिन और डीआरपी विवाद गहराया -आरोप प्रत्यारोप से मितानिनो में असमंजस की स्थिति,पाली में मितानिनों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित,अनुसुइया राठौर को हटाने के लगे नारे,और दुसरीं ओर पाली ब्लॉक मितानिन संघ ने कलेक्टर से वापसी की किया मांग।*


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ

कोरबा/हरदी बाजार/पाली ( सुघर गांव ) जिले के पाली विकास खण्ड अंतर्गत हरदी बाजार शिक्षक नगर में मितानिन कार्यकर्ता श्रीमती अनुसुइया राठौर को कार्यक्रम से निकाले जाने के बाद कार्य्रकम में वापसी की मांग करने के बाद कार्यक्रम डीआरपी एमटी और मितानिन द्वारा एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप से मामला गरमा गया है । अनुसुइया राठौर ने कार्यक्रम में वापसी नही होने पर चिकित्सा विभाग और कलेक्टर से शिकायत करते हूए अपने डीआरपी और एमटी पर वापसी कराने के लिए 1 लाख रुपये की मांग करने तथा मितानिनों से अवैध वसूली  का आरोप लगाया था ।
 उसके बाद पाली ब्लाक के सभी एमटी और डीआरपी ने मितानिन संघ के जिला अध्यक्ष और राज्य सयोंजक को ज्ञापन सौंपकर आरोप को झूठा और अनुसुइया को कार्यक्रम में वापसी नही कराने के लिए मांग रखी थी और  आनन फानन में पाली में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन कर अनुसुइया राठौर के खिलाफ नारे लगाए गए थे । 
यही नही क्षेत्रीय विधायक पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया और किसी भी सूरत में उनकी वापसी को रोकने के लिए बातें कही जा रही है । वहीं दूसरी ओर मितानिन अनुसुइया राठौर ने अपने पाली ब्लाक मितानिन संघ के पदाधिकारियों के साथ जनदर्शन में पहुंचकर कार्यक्रम में वापसी के साथ  निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया है । 
उल्लेखनीय है कि पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पद चुनाव से पूर्व अनुसुइया राठौर ने अपने मितानिन ट्रेनर(MT)  के माध्यम से खण्ड चिकित्सा अधिकारी से चुनाव लड़ने हेतु अनुमति के लिये पत्र लिखा था तथा नियम नही होने पर इस्तीफा माना जाए  उल्लेख किया था । चुनाव में हार मिलने के बाद मितानिन सेवा को बहाल  करने और दावा प्रपत्र भरने हेतु आवेदन किया था किंतु डीआरपी एमटी ने उनका इस्तीफा स्वीकार हो जाने के कारण कार्यक्रम में वापसी से इनकार कर दिया था । 
इसके बाद दोनों पक्ष अपना अपना तर्क और आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं । पाली में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह के दौरान डीआरपी विजय कश्यप , सुनीता कंवर एम टी विमला कलिहारी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को गलत बताते हुये कार्यक्रम में वापसी के लिए अनुसुइया राठौर द्वारा रिश्वत  और मितानिनों से ट्रेनिंग के लिए पैसे मांग करने की बात को झूठा बताया और चुनाव लड़ने के लिए दी गयी इस्तीफा के आधार पर विभागीय कार्यवाही होना करार दिया है । 
वहीं अनुसुइया राठौर ने कहा कि उनके शिकायत में लिखी हर बात सच है और निष्पक्ष जांच से सब उजागर हो जाएगा ,इसी भय और कार्यवाही से बचने के लिए षड्यंत्रपूर्वक एमटी और डीआरपी आपस मे एकराय होकर भोली भाली मितानिनों को धमकाकर  कोरे कागज में हस्ताक्षर कराये हैं मितानिनों से कहा गया है  कि मैंने थाने में शिकायत किया है जबकि मैंने केवल विभागीय तौर पर आवेदन दिया है जबकि उन लोंगो ने ही थाने में एफआईआर किया है यही नही जो मितानिन ही नही उनको मितानिन राज्य व जिला संघ का पदाधिकारी घोषित कर सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें शामिल नही होने पर 300रुपये का फाइन लगाने का फरमान जारी किया गया और कार्यक्रम में मेरे खिलाफ भड़काया गया । 
पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने निकलकर आएगी* 

मितानिन द्वारा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया गया या अनुमति मांगी गई और उस आधार पर मितानिन कार्यक्रम से निकाला गया , अथवा वापसी कराने के लिए रकम की मांग की गई इसमें क्या सच है और क्या झूठ इस बात की स्वत्रंत जांच कराने से ही सच्चाई से पर्दा उठ पायेगा । किन्तु अभी आरोप प्रत्यारोप से इस पशोपेश में सभी मितानिनों के बीच चर्चा  का विषय है ।।

" *दोनों पक्ष कर रही उचित कार्यवाही की मांग।* 

" *आखिर कौन कर रहा शासन -  प्रशासन को गुमराह।* 

" *आखिर कौन बोल रहा झूठ,कौन फसा रहा आपस में झगड़ा।* 

" *क्या उचित जाँच कर किया जाएगा झूठ बोलने वालों के ऊपर कार्यवाही।* 

" *आखिर कौन लगा रहा झूठी आरोप,क्या उचित जाँच कर किया जाएगा कार्यवाही।*

Post a Comment

0 Comments