ग्राम पंचायत खौली में शराब दुकान बंद होने का आदेश जारी होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन
26 जून 2025 से जारी है धरना प्रदर्शन
आरंग (सुघर गांव)। 03 जुलाई 2025,
जिले रायपुर के जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत खौली में शराब दुकान खोलने के इच्छुकों से शासन द्वारा निविदा आमंत्रित करने के चलते बीते 25 जून से धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शराब दूकान न खुलने देने के कथित वादे के बाद सोमवार को ग्रामीणों की बैठक में वादे पर ऐतबार तो किया गया।
लेकिन बतौर ऐहतियात प्रशासनिक आदेश जारी होने तक धरना को जारी रखने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधि मंडल व गुरु खुशवंत साहेब के बीच हुए चर्चा व किये गये वादे की जानकारी गुरू साहेब के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे पूर्व क्षेत्रीय जनपद सदस्य संजय शर्मा ने धरना में बैठे ग्रामीणों को दी। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि बैठक में शराब दुकान खोलने के आदेश के निरस्तीकरण आदेश जारी होने के बाद गुरु खुशवंत साहेब का नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया।
ज्ञातव्य हो कि बीते मार्च माह में ही ग्राम पंचायत खौली में शराब दूकान खोलने के प्रयास की जानकारी मिलने के साथ ही ग्रामीणों ने 01 दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन कर अपना विरोध दर्ज कराया था। इस आयोजन में शिरकत करने आये क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों में से प्रतिनिधि मंडल ने विधायक गुरू खुशवंत साहेब से की मुलाकात। इधर जानकारी के अनुसार बीते दिनो धरना स्थल पहुंचे पूर्व क्षेत्रीय जनपद सदस्य के सुझाव पर सोमवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरु खुशवंत साहेब से मुलाकात की जिन्होंने किसी भी कीमत पर ग्राम पंचायत खौली में शराब दुकान न खुलने देने का अपना पूर्ववर्ती वादा को दुहराने के साथ - साथ ग्राम पंचायत से कथित शराब दूकान खोलने संबंधी पारित प्रस्ताव को निरस्त करने का प्रस्ताव अविलंब पारित कर जिलाधीश व अनुविभागीय अधिकारी को देने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने व सहयोग का आश्वासन दिया। एक शराब विरोधी मुहिम में जुटे किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने शराब दूकान खोलने पंचायत द्वारा प्रस्ताव दिये जाने का रहस्योद्घाटन कर माहौल को गर्म कर दिया था जिसका पंचों द्वारा विरोध भी किया गया। इससे गर्म माहौल के बीच ही सरपंच राजेश टंडन द्वारा प्रस्ताव देने की जानकारी देते हुए बतलाया गया कि मंदिर हसौद तहसीलदार द्वारा अपने कार्यालय में उसके सहित पंचायत सचिव व कम्युनिस्ट आपरेटर को अपने कार्यालय में बुला कर जबरिया प्रस्ताव लिखवाया गया है जिसकी जानकारी पंचों को नहीं है। इस पर इसकी लिखित शिकायत शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों से करने का आग्रह किया गया जो मिली जानकारी के अनुसार नहीं किया गया है। इधर इसके बाद क्षेत्रीय विधायक गुरू खुशवंत साहेब से मिलने गये प्रतिनिधि मंडल द्वारा कथित रूप से आश्वासन मिल जाने की जानकारी दिये जाने से संतुष्ट ग्रामीणों ने आंदोलनात्मक रुख न न अपनाने का निर्णय ले लिया। इसी जुलाई माह में ग्राम पंचायत खौली में शराब दूकान खोलने के लिये जगह उपलब्ध कराने के इच्छुक ग्रामीणों से निविदा आमंत्रित किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते 25 जून से पुनः धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसे नजदीकी ग्रामों के जनप्रतिनिधियों सहित प्रबुद्ध व जागरूक ग्रामीणों का समर्थन दिनोंदिन बढ़ रहा था।
ग्राम टेकारी निवासी श्री शर्मा ने जबरिया प्रस्ताव के विरुद्ध शिकायत न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निविदा न डालने व पंचायत द्वारा जगह उपलब्ध नहीं कराने को कहा।
धरना प्रदर्शन में बैठे ग्रामवासी पंचायत प्रतिनधि मंडल
25 जून 2025 से ग्राम पंचायत खौली के ग्राम पंचायत भवन बाजार चौक गांव के मंच मुख्याल में सरपंच राजेश कुमार टंडन के नेतृत्व में पंचायत के प्रतिनिधि उप सरपंच, पंच गण और ग्राम वासियों की पूर्ण समर्थन में
बैनर तख्ती पोस्टर लगाकर शराब दुकान नहीं खोलने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिम्मेदार शासन प्रशासन के विभागीय मंत्री अधिकारियों
के प्रति सद्बुद्धि देने हवन पूजन कर नारे बाजी करते हुए ग्रामवासी द्वारा एकजुटता बना कर शराब दुकान नहीं खोलने की विरोध जता रहे हैं। जिसमें महिलाएं पुरुष अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन कर गांव में नशे के खिलाफ अपना आवाज बुलंद कर ग्राम विकास जनहित में अपना पूर्ण रूप से समय देकर सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। पंचायत जन प्रतिनिधियों और ग्रामवासियों का एक सुर में कहना है कि जब तक शराब दुकान नहीं खोलने की आदेश शासन प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
लंबे समय से धरना प्रदर्शन को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा उचित निर्णय लेकर शराब दुकान खौली में नहीं खोलने की आदेश जारी किया जाना चाहिए।
0 Comments