कोरबा जिला के ब्लॉक पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ापार में 2023 को किया गया था राज्य वन विकास निगम के तहत औद्योगिक वृक्षारोपण,रास्ते हुएँ कीचड़ में फसी ग्रामीणों की जिंदगी,शासन प्रशासन से इस समस्या का निराकरण करने की मांग


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

कोरबा ( सुघर गांव ) जिला के ब्लॉक पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ा पार में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के तहत औद्योगिक द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया है जिसमें द्योगिक वृक्षारोपण मण्डल कोरबा (छ.ग.)सौजन्य एस ई सी एल दीपका के द्वारा पौधा रोपण मुड़ापार मे वर्ष 2023 लगाया गया है।और पौधा लगाए गए क्षेत्रफल 20 हेक्टे, नेट 16 है। जिसमें रोपित पौधा संख्या- कुल 40000 है। रोपित पौधों की प्रजातियाँ - शिशु,सिरस, नीम, करंज. कहुआ.जामुन, पीपल, बरगद.कचनार अमरुद्.कटहल,बादाम, काज. औवला.आम. बांस. हरी, बहेरा.महुआ. इमली. हल्द सभी प्रजाति के पौधे लगाया गया है।आपको बता दे,कि वर्ष 2023 में वृक्षारोपण के दौरान मुड़ापार से मुढ़ाली की तरफ जाने वाली एक कच्ची सड़क है। 
जिसपर एस ई सी एल द्वारा पौधा रोपण किया गया है,और पूरे रास्ते को कीचड़ में समाहित कर दिया गया है।उसी रास्ते से 75% लोग एवं प्रणाली के लोग आना-जाना एवं ग्रामीणों का निकास उसी रास्ते से होता है एवं उसे रास्ते की स्थिति बस से बदतर हो चुकी  है। बारिश में उसे रास्ते से आवाजाही में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसको फॉरेस्ट विभाग देखते हुए भी अनदेखा कर रही है जिसके कारण फॉरेस्ट विभाग के लापरवाही के चलते आम जनमानस को भारी बरसात में उसे रास्ते में चलने पर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी इस रास्ते को देखकर भी अनदेखा क्यों कर रहे हैं इसका क्या कारण है।इस रास्ते पर शासन - प्रशासन की नजर अभी तक नहीं पहुंच पाई है।ग्रामीणों ने इस समस्या को जल्द से जल्द शासन प्रशासन को ध्यान देने का अपील किया है।

Post a Comment

0 Comments