पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर उठ रहें सवाल
कवर्धा (सुघर गांव)। 30 जून 2025, पंडरिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित एक स्थायी होटल में पिछले कुछ समय से अवैध जुआ का कारोबार लगातार संचालित हो रहा है। इसके अतिरिक्त यह गतिविधि अब गली एवं मोहल्लों तक फैल चुकी है,जिससे क्षेत्र में अपराध,सामाजिक अशांति एवं नैतिक पतन की स्थिति बन रही है। स्थानीय नागरिकों के बीच भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है। दुर्भाग्यवश, पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता अथवा उदासीनता के कारण यह अवैध कार्य दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। नगर वासियों ने अवैध जुआ की काले धंधे की कारोबार को बंद कराने की मांग किया हैं। ताकि नगर पालिका परिषद की वार्ड के गलियों मुहल्लो में शांति सुरक्षा व्यवस्था बना रहें। पुलिस प्रशासन को सख्त कार्यवाही कर अंकुश लगाने की जरूरत हैं।
0 Comments