मुस्लिम यूथ विंग ईद मिलन सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

मुस्लिम यूथ विंग ईद मिलन सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
       कोमल देवांगन जिला ब्यूरो
मुंगेली (सुघर गांव)। 05 अप्रैल 2025,जिले में मुस्लिम यूथ विंग ईद मिलन सम्मान समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे। अध्यक्षता मुस्लिम समाज के कोषाध्यक्ष असगर खान ने किया। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विभिन्न वार्ड पार्षद असलम खान, अरविन्द्र वैष्णव, मोहन मल्लाह, जितेंद्र कुमार दावड़ा, प्रतिमा रवि कोसले, सूरज यादव, विनय चोपड़ा, अर्चना सत्तू देवांगन,  आयशा मकबूल खान, संजय चंदेल, विजय लक्ष्मी अवधेश शुक्ला,  अजय साहू, निमेश देवांगन, रोशन सोनी, कुलदीप पाटले,  दिलीप सोनी सहित अन्य पार्षद गण और मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। 
सम्मान समारोह में समाज द्वारा शील्ड भेट कर किया सम्मानित
मुस्लिम समाज द्वारा सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षद गण , नगर पालिका के ठेकेदार विष्णु देवांगन, अजय देवांगन, जगदीश देवांगन सहित अन्य  लोगों को शील्ड भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि सभी लोग प्रेम, सहयोग और सम्मान के साथ एक-दूसरे के साथ देना है इसमें जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र के भेदभाव को भूलकर इंसानियत और भाई चारे से रहने और मुश्किल समय में साथ खड़े रहें, दूसरों के विचारों और भावनाओं का सम्मान करने की बात कही। इस दौरान अध्यक्ष शुक्ला ने मुस्लिम यूथ कमेटी को 01 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।  उपाध्यक्ष मिश्रा ने भी सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुस्लिम समाज एवं नवनिर्वाचित पार्षदों ने देवांगन समाज की एकता और उनके कार्यो की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि देवांगन समाज अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) एवं समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा देवांगन समाज की बंजर भूमि पर स्थित मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण कर एक मिसाल पेश की गई है। इससे यह सीख मिलती है कि यदि दृढ़ इच्छा शक्ति और मजबूत इरादे के साथ कार्य किया जाए तो निश्चित रूप से कार्य की सुंदरता और महत्व बढ़ जाता है। समाज की यह पहल से बना मुक्तिधाम अत्यंत आकर्षक और प्रेरणादायक है। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम यूथ कमेटी द्वारा दह कार्यक्रम में अवगत कराने पर प्रति व्यक्ति 1000 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में कमेटी के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि कमेटी का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।  कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष रहमुद ,इम्तियाज ,शमशेर,फहीम,रिंकू,शकील, बाबा, हैदर ,मुकीम ,अख़्तर, समीर,अलीम और नईम ख़ान का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments