सतनामी समाज के लिए ऐतिहासिक सौगात, मुख्यमंत्री का जताया आभार

सतनामी समाज के लिए ऐतिहासिक सौगात,  मुख्यमंत्री का जताया आभार
गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री दर्जा आरंग विधायक की महत्वपूर्ण पहल
      झनन कुमार प्रेमी छत्तीसगढ़ ब्यूरो 
रायपुर (सुघर गांव)। 02 अप्रैल 2025, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सतनामी समाज की आस्था और श्रद्धा के केंद्र परम पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करना समाज के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भंडारपुरी धाम में निर्माणाधीन मोती महल को पूर्ण करने 17 करोड़ से अधिक रुपये के बजट का प्रावधान किया है। साथ ही, गिरौदपुरी धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विशाल भव्य गुरू दर्शन संत समागम 03 दिवसीय वार्षिक मेले की अनुदान को 25 लाख रुपये से बढ़ा कर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। संत श्रद्धालुओं दर्शनर्थियों पर्यटकों की सुविधा हेतु मुख्य प्रवेश द्वार से गुरुद्वारा तपो भूमि तक सेड निर्माण की भी घोषणा किया गया है,जिससे भुइयां नापने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनर्थियों पर्यटकों को धूप से राहत मिल सके। वही मुंगेली जिला में शूरवीर बलिदानी राजागुरु बालकदास साहेब जी के शहादत स्थल औराबांधा को तीर्थ स्थल का दर्जा प्रदान करने एवं वहां करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान किया गया है। वर्तमान में यहां धारा 144 लागू है और संत श्रद्धालुओं पर्यटकों को दर्शन करने पर रोक लगा हुआ है, लेकिन अब इस स्थल पर व्यापक सुविधाओं का विकास और विस्तार किया जाएगा। इन ऐतिहासिक निर्णयों के लिए गुरु खुशवंत साहेब आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन ने उनके पिता धर्मगुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके रायपुर मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर आभार व्यक्त किया और उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त के निरंतर प्रयासों से सतनामी समाज के तीर्थ पर्यटन स्थलों की विकास को गति मिल रहा है। उनके नेतृत्व में समाज की आस्था और विश्वास की केंद्र बिंदुओं को संबल प्रदान करने हेतु यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सतनामी समाज के उत्थान हेतु वे सदैव तत्पर रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments