ACB ने कसा शिकंजा,रिश्वतखोर पुलिस सहायक उप निरीक्षक को 10,000रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा,पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 05 अप्रैल 2025, जिले से बड़ी खबर सामने आया है,जहाँ ACB के टीम ने रिश्वतखोर सहायक उप निरीक्षक को रंगेहाथ पकड़ा है। यह खबर कोरबा का है,जहाँ ACB की कार्रवाई से पुलिस विभाग सदमें में पड़ गए है। पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से जो जानकारी सामने आया कि प्रार्थी पंचराम चौहान निवासी केसला जिला कोरबा द्वारा एसीबी बिलासपुर में यह लिखित शिकायत किया था कि उसके पास एक बोलेरो वाहन है। आपको बता दे,कि कुछ दिन पहले हरदीबाजार थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा रात करीब 01 बजे उनके केसला गांव स्थित घर पर आया हुआ था। और मुझे बोला कि तुम्हारी बोलेरो गाड़ी से डीजल चोरी हो रहा है और अभी तुम्हारे गाड़ी को थाना लेकर चलो बोलने पर मै गाड़ी को लेकर थाने के लिए निकला था। कुछ दूर जाने के बाद बीच रास्ते में मनोज मिश्रा द्वारा गाड़ी को रोकने के लिए बोला गया।और कार्यवाही से बचाने के लिए मुझसे 50000 रुपए की मांग किया गया। प्रार्थी द्वारा उतना पैसा देने की क्षमता नही है,बोलने पर अनावेदक द्वारा गाड़ी को अपने पास रखवा लिया गया था। दूसरे दिन सुबह अनावेदक द्वारा प्रार्थी के वाहन को वापस भी कर दिया गया। और यह बोल दिया गया कि पैसे की व्यवस्था जल्द कर लेना, प्रार्थी अनावेदक को रिश्वत रकम नहीं देना चाह रहा था। बल्कि वह रिश्वत लेते हुए अनावेदक को पकड़वाना चाहता था। जिस पर शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाए जाने से अनावेदक को पकड़ने की योजना एसीबी द्वारा बनाई गई थी।आपको बता दे कि 05 अप्रैल 2025 को प्रार्थी को अनावेदक सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा के पास मांगी गई रिश्वत कि रकम में से व्यवस्था हुई राशि कुल 10000 रूपये को देने के लिए भेज दिया गया। गाड़ी मालिक द्वारा थाना कोतवाली के परिसर में प्रार्थी से रिश्वती रकम 10000 रूपये को लेते हुए मनोज मिश्रा को ACB की टीम बिलासपुर के द्वारा रिश्वत लेते रंगे हांथ पकड़ लिया गया।
आपको बता दे सहायक उप निरीक्षक के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 07 माह में पुलिस वालों पर यह लगातार 06 वीं ट्रैप की कार्यवाही हुई है। आपको बता दे आज कोरबा में हुई यह रिश्वतखोरी को ACB टीम के द्वारा पकड़ लिया गया है। और इस कार्यवाही पर दिन भर चर्चा का विषय बना रहा है।
0 Comments