गुरू खुशवंत साहेब आरंग विधायक ग्राम पलौद में आयोजित आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

गुरू खुशवंत साहेब आरंग विधायक ग्राम पलौद में आयोजित आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल
  आरंग (सुघर गांव)। 03 मार्च 2025, जिले रायपुर के आरंग विकास खंड अंतर्गत ग्राम पलौद में आयोजित आदर्श विवाह समारोह में गुरू खुशवंत साहेब आरंग विधायक एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विवाह बंधन में बंधने वाले वर-वधु को नवदाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
धीवर समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि,समाज में सद्भावना,संस्कार और आपसी सहयोग की भावना को सशक्त करते हैं। मैं समाज के सभी सदस्य जनों को इस आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। इस दौरान धीवर समाज की युवक - युवतियाँ और महिलाएं - पुरुष बच्चे अधिक संख्या में विभिन्न स्थानों से पहुंचे हुए थे। समाज प्रमुखो का कार्यक्रम आयोजन को शांतिपूर्ण सफल बनाने में अहम योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments