गुरु खुशवंत साहेब का जीवन परिचय
जन्म दिवस 27 मार्च विशेष
रायपुर (सुघर गांव)। 27 मार्च 2025, गुरु खुशवंत साहेब अखिल भारतीय सतनाम सेना छ.ग.के प्रदेशाध्यक्ष तथा आरंग विधानसभा क्षेत्र क्रमांक - 52 से विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त हैं। पिता धर्मगुरू बालदास साहेब गुरूगद्दीनसीन गुरूद्वारा भण्डारपुरीधाम,राष्ट्रीय अध्यक्ष - अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं अध्यक्ष गिरौदपुरी धाम मेला विकास समिति जिला बलौदाबाजार के नेतृत्व के साथ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज के धर्मगुरु हैं।
गुरु खुशवंत साहेब का जन्म - 27 मार्च 1989
स्थायी पता- ग्राम- गुरूद्वारा गुरूगद्दी भण्डारपुरीधाम पोष्ट-भैसमुड़ी, थाना- खरोरा, तहसील-आरंग,जिला-रायपुर (छ.ग) शैक्षणिक योग्यता - ग्रेजुएट इंजीनियरींग (मेकेनिकल) पोस्ट ग्रेजुएट - मास्टर इंजीनियरींग (टर्बो मशीनरी), पीएचडी - अध्यनरत उन्होंने मैक्स यूनिवर्सिटी आरंग जिला रायपुर से वर्ष 2017 में एमटेक किया।
निवास- अविनास कैपिटल होम्स जी.टी कैपिटल होम्स फेस 01 बंगला नं.21 विज्ञान केन्द्र सडडू रायुपर (छ.ग.) वैवाहिक स्थिति - अविवाहित
व्यवसाय - सोशियल वर्क/कृषि/ (केडी ग्रुप-बिल्डर,मटेरियल सप्लायर)
सामाजिक पद - प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना,धर्मगुरू - अखिल भारतीय सतनामी समाज। संगठन का नाम - अखिल भारतीय सतनाम सेना,युवा शक्ति,राजनैतिक - भाजपा से 2023 में अनुसूचित जाति आरक्षित सीट आरंग विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 52 से विधायक निर्वाचित हुए।
गुरू खुशवंत दास साहेब रायपुर जिले की आरंग विधानसभा सीट से पहली बार 2023 में विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने कद्दावर मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को 16538 वोटों से चुनाव हराया कर जीत हासिल की। गुरू खुशवंत दास साहेब को 94039 वोट मिलें। जबकि कांग्रेस के डॉ.शिवकुमार डहरिया को 77501 वोट मिले। आरंग विधानसभा सीट में सतनामी समाज की बहुलता है। खुशवंत साहेब सतनामी समाज के धर्मगुरु के बेटे हैं। उनकी समाज में अच्छी पकड़ है। क्षेत्र में भी वह काफी सक्रिय है। इसलिए आसानी से चुनाव जीत गए। गुरू खुशवंत साहेब को भाजपा विष्णुदेव की सरकार में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया हैं। वें लगातार समाज जन सेवा कार्यों में सक्रिय रहते हुए क्षेत्र के आम जनताओं के बीच उनके दुख सुख में सहभागिता निभाते आ रहें हैं। आरंग क्षेत्र की पूर्ण विकास के साथ जन समस्याओं को दूर कर विकसित करना गुरू खुशवंत साहेब के लिए विशेष प्राथमिकता हैं। गुरू खुशवंत साहेब के जन्म दिवस 27 मार्च पर समस्त क्षेत्र वासियों और प्रदेश वासियों सहित उनके शुभचिंतको ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
0 Comments