सेवा निवृत्ति पर कविता पटवर्धन लेखा अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

सेवा निवृत्ति पर कविता पटवर्धन लेखा अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई
    महासमुंद (सुघर गांव)। 01 फरवरी 2025,
 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना महासमुंद की लेखा अधिकारी कविता पटवर्धन 37 वर्ष 03 महीने और 11 दिन की सफलता पूर्वक शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त हो गया। कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता चंद्रहास जांगड़े ने उनकी सेवाओं को याद कर कहा कि वे बहुत शांत स्वभाव की अधिकारी थी। कार्यालय को हर प्रकार से उनका सहयोग मिलता रहा। स्टॉफ ने उनके साथ बिताए समय को याद किया। समारोह में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के हीना कुर्रे,प्रभात जोल्हना,अभिषेक साहू्,सहायक अ​भियंता ललित सिन्हा,नागेंद्र सिन्हा,शेखर चंद्राकर,उप अभियंता महेंद्र कुमार सोनबेर,मानचित्रकार संयोगिता साहू, सहायक ग्रेड - 02 अरविंद दास,डाटा एंट्री ऑपरेटर शशिकांत मांढरे एवं स्टाॅफ के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments