कन्या कौशल शिविर एवं 9 कुण्डीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन

         बसना (सुघर गाँव) 22 दिसंबर 2024  बसना के गायत्री मंदिर में कन्या कौशल शिविर एवं 9 कुण्डीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 05 दिवसीय 22 दिसंबर 2024 से 26 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसमे 15 से 40 वर्ष तक की बहन बेटियों को जीवन जीने की कला का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वे अपने घर को स्वर्ग बनाकर परम पूज्य गुरुदेव के उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण को साकार करेंगी।
        आज आयोजन के पहले दिन माताओं और बहनों द्वारा नगर में रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें अधिक संख्या में माताएं बहने शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments