कोरबा/हरदीबाजार (सुघर गांव) 06 सितंबर 2024।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत हरदी बाजार में बड़े ही धूम धाम से माताएं एवं बहनों ने तीज का पर्व मनाया।
महिलाएं, कुंवारी कन्याएं सब मिलकर तीज के पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाई।
छत्तीसगढ़ में तीज के त्योहार का बड़ा ही महत्व है, महिलाएं भादो मास के शुक्ल पक्ष के तृतीय तिथि को तीज मनाती हैं। तीज व्रत रखने से पहले महिलाएं और कुंवारी कन्याएं करू भात खा कर तीज का व्रत रखती हैं। व्रत के दौरान न तो वो जल का सेवन करती है, न ही किसी तरह के फल का निर्जला व्रत रख शादीशुदा महिलाएं अपने मायके में आकर तीज का व्रत रखती है, महिलाएं अपने पति के दीर्घ आयु के लिए कामना करती है। वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे पति की कामना को लेकर तीज का व्रत रखती है।
0 Comments