ग्राम करही के महानदी से रेत की अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर किया गया कार्यवाही

          आलोक सोनवानी ब्यूरो चीफ सक्ती
          सक्ती (सुघर गांव) 01 सितंबर 2024
 जिलाधीश अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर गत दिनों 31 अगस्त रात्रि कालीन में ग्राम करही (महानदी) रेत घाट के पास एक 2 टन जेसीबी मशीन को खनिज विभाग के टीम द्वारा सील किया गया। ये मशीन रात्रि के समय अवैध रेत उत्खनन करने ग्राम करही के महानदी स्थित रेत घाट में रेत उत्खनन करने गए थे। 
             इसी तारतम्य में विगत सप्ताह करही रेत घाट से 09 वाहनों पर जप्ती की कार्यवाही किया गया था। जिसमें 07 ट्रेक्टर और 02 ट्रेलर थे। सभी वाहनों में रेत का परिवहन अवैध रूप से करने के कारण जप्ती की कार्यवाही कर थाना हसौद के सुपुर्द में दिया गया है।जिलाधीश श्री तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्यवाही निरंतर किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments