रायपुर (सुघर गांव) 26 सितंबर 2024 गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने पर श्रवण कुमार संपादक छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव और सतीश कुमार संपादक मध्य स्तंभ रायपुर ने सौजन्य मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक गुरू खुशवंत साहेब को समाचार पत्र और पत्रिकाओं को सप्रेम भेंट कर पत्रकारिता और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। साथ ही आरंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न गतिविधियों विकास कार्यों जन समस्याओं को लेकर विधायक को अवगत कराया गया। उनके क्षेत्र से जुड़े पत्रकारिता और समाज सेवा में समर्पित जरूरत मंद लोगों को शासन - प्रशासन द्वारा संचालित महत्वांकाक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ दिलाने मांग पत्र देकर गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग को अवगत कराया गया।
जिस पर विधायक ने क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित सभी लोगों की समस्याओं को दूर करने और शासन - प्रशासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं से लाभ दिलाने की बात कही। संपादक श्रवण कुमार और सतीश कुमार को समय वर मुलाकात कर हमेशा समाज सेवा पत्रकारिता क्षेत्र के साथ आरंग क्षेत्र वासियों की जन समस्याओं से अवगत करा कर शासन - प्रशासन द्वारा संचालित महत्वांकाक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं को अपने समाचार पत्रों के प्रत्येक विशेषांक में प्रकाशित कर आम जनता के बीच निरंतर प्रचार - प्रसार करते हमसे जो भी कार्य सहयोग हो हर संभव मदद करते रहने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान विधायक गुरू खुशवंत साहेब के रायपुर निवास केपिटल कॉम्पलेक्स कॉलोनी सडडू में विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने सौजन्य मुलाकात कर अपने समस्याओं को अवगत कराया जिसका विधायक द्वारा त्वरित निराकरण किया गया।
0 Comments