Train accident: बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, 06 लोगों की मौत, वही रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश.
जावेद अली आजाद/ ब्यूरो छत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम को एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में 06 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना जयरामनगर स्टेशन के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेमो ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। बता दें कि गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही मेमू लोकल ट्रेन नंबर 68733 अप लाइन पर थी।
रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर, बिलासपुर–7777857335,7869953330,चांपा–8085956528, रायगढ़–9752485600, पेंड्रा रोड–8294730162, कोरबा– 7869953330, उसलापुर–7777857338 भी जारी किए हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
दुर्घटना के कारण–
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिसमें आमने-सामने की टक्कर हो गई।
मृतकों के परिजनों के लिए सहायता–
- रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
- गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये और सामान्य घायलों को 01 से 05 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

0 Comments