विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 30 सितंबर 2025,
जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत धतूरा में नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाली के सभापति कमलेश कुर्रे ने अपने जनपद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विराजित मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र एवं प्रदेश वासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ अमरनाथ कौशिक (महामंत्री भाजपा मंडल हरदी बाजार), पितर सिंह मरकाम (सरपंच प्रतिनिधि),ज्ञानेंद्र कौशिक (जजमान),विजय आयाम,द्वारिका,सत्या,कमल किशोर, भागीरथी, युवा नेता गजेन्द्र लहरे, कलेश्वर बसंत कैवर्त एवं अभन गिर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कमलेश कुर्रे की कार्यशैली व्यवहार कुशलता
कमलेश हमेशा जमीनी स्तर से जुड़कर जनता की समस्याओं को सुनते और समाधान की दिशा में तत्पर रहते हैं। उनकी सरलता, सेवा भाव और व्यवहार कुशलता ने उन्हें जनता के बीच विशेष पहचान दिलाई है। वे सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी कर लोगों के बीच आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। क्षेत्र की प्रगति और विकास को लेकर वे निरंतर प्रयासरत रहते हैं,जिससे ग्रामीण जनता का उन पर विशेष विश्वास कायम है।
जनता के बीच लोकप्रिय नेतृत्व
माता रानी के दरबार में आशीर्वाद मांगते हुए कमलेश कुर्रे ने कहा कि “मेरा संकल्प है कि क्षेत्र के हर नागरिक के जीवन में खुशहाली आए और विकास के हर आयाम तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित हो।”उनकी यही जनसेवा की भावना और जनता से आत्मीय जुड़ाव उन्हें एक सच्चे जननेता के रूप में स्थापित करती है।
0 Comments