विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
■ नाली निर्माण में दोहरी स्वीकृति और राशि आहरण का आरोप शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिस नाली निर्माण कार्य के लिए पूर्व में लगभग 1.20 लाख रुपये स्वीकृत एवं आहरित किए जा चुके थे और जिसकी नींव खुदाई भी हो चुकी थी, उसी कार्य को पुनः 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत कर लगभग 2 लाख रुपये की राशि निकाली गई। पंचों ने इसे शासकीय धन के दुरुपयोग का मामला बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
■ PDS भवन और राशन वितरण पर सवाल शिकायत पत्र में PDS भवन निर्माण में गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि हितग्राहियों को प्रति राशन कार्ड एक-एक किलो चावल कम वितरित किया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
■ पंचायत संचालन में हस्तक्षेप और फर्जी प्रस्ताव का आरोप पंचों का आरोप है कि सरपंच पति सुरभवन सिंह पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप करते हुए सचिव पर दबाव बनाकर प्रस्ताव पारित कराते हैं। शिकायत में फर्जी प्रस्तावों के आधार पर राशि आहरण किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। पंचों ने जांच पूर्ण होने तक सरपंच एवं सचिव के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं में उपसरपंच देवेंद्र कुमार, गीता बाई कंवर, अंजली आर्मो, भगवती कंवर, पार्वती यादव, नंदनी देवी, सूर्यभवन कंवर, संतोषी बाई गांडा, कविता कंवर, अहिल्या बाई, अजय कुमार और संजय कुमार शामिल हैं।
0 Comments