कंवर समाज ने जगाई नई उम्मीद, कैरियर मार्गदर्शन से युवाओं को मिली सफलता की राह शिक्षा, कृषि और युवा सशक्तिकरण का संगम बना प्रेरक आयोजन


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा/पाली (सुघर गांव)। सातगढ़ कंवर युवा प्रभाग एवं कंवर कल्याण संघ पाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैरियर मार्गदर्शन एवं मोटिवेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति माया रूपेश कंवर, कंवर समाज लाफागढ़ के उपाध्यक्ष कंचन पैकरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर एवं सरपंच ग्राम पंचायत मादन श्रीमती सविता पैकरा की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं देव पूजन के साथ हुआ।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर फोकस
विशेषज्ञ जवाहर पैकरा (प्राचार्य) एवं महेंद्र कंवर (प्राचार्य) ने नवोदय, एकलव्य, उत्कर्ष विद्यालय, प्रयास स्कूल तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कैरियर एवं शिक्षा पर मिला मार्गदर्शन
कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बाद विषय चयन, उच्च शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कृषि जागरूकता का विशेष सत्र
देवेंद्रपाल कंवर (उप संचालक, कृषि विभाग) एवं डॉ. अंजय कंवर (कृषि वैज्ञानिक, कृषि महाविद्यालय कटघोरा) ने आधुनिक कृषि तकनीकों और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मार्कशीट फोल्डर देकर सम्मानित किया गया। संदेश
माया रूपेश कंवर (जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति) ने कहा कि शिक्षित युवा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
कंचन पैकरा (उपाध्यक्ष, कंवर समाज लाफागढ़) ने शिक्षा को समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम बताया।
गणराज सिंह कंवर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
आयोजन में विशेष योगदान रूपेश कंवर (सचिव, युवा प्रभाग), रविन्द्र कंवर (उपाध्यक्ष, युवा प्रभाग), मिलाप पैकरा (इकाई अध्यक्ष) एवं संतोष कंवर (खाद्य अधिकारी, कोरबा) का विशेष सहयोग रहा।
उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी पवन पैकरा, अमर सिंह पैकरा, रूप सिंह कंवर, जान सिंह कंवर, धन सिंह कंवर, राजकुमार कंवर, वीरेंद्र सिंह कंवर, सीबी सिंह कंवर, शिवपाल सिंह, सुंदर सिंह, तुल सिंह, गरुड़ सिंह, शिव प्रकाश कंवर, लक्ष्मीनारायण कंवर, महिपाल कंवर (संयोजक, सातगढ़ कंवर युवा प्रभाग), मनजीत कंवर, महेत्तर कंवर, भुवन पाल, राजनारायण कंवर, संतोष सिंह, छबि पैकरा, विश्वजीत कंवर, गणेश कंवर, सूर्या कंवर एवं भीमप्रसाद कंवर सहित बड़ी संख्या में कंवर समाज के पदाधिकारी, युवा प्रभाग सदस्य, कैरियर मार्गदर्शक एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजय प्रभात कंवर (अध्यक्ष, सातगढ़ कंवर युवा प्रभाग) ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, सहयोगियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments