शिवसेना ने जांजगीर-चांपा में संगठन विस्तार का फूंका बिगुल


जांजगीर चांपा (सुघर गांव)। शिवसेना जिला जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रेस्ट हाउस जांजगीर में संपन्न हुई। बैठक प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देश पर जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी महीनों के लिए संगठन विस्तार, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति तय की गई। जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने स्पष्ट कहा कि शिवसेना को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक मजबूत करते हुए जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
संगठन विस्तार पर जोर
जांजगीर नगर अध्यक्ष अरमान शर्मा को शहर के सभी वार्डों में संगठन का विस्तार करने तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पामगढ़ विधानसभा में विशेष अभियान
विधानसभा अध्यक्ष गीतेश यादव एवं उपाध्यक्ष गोपी यादव को पामगढ़ क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में संगठन को मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय आंदोलन खड़ा करने के निर्देश दिए गए।
महिला सेना को मिली बड़ी जिम्मेदारी
महिला सेना जिला अध्यक्ष कविता धीवर ने महिला पदाधिकारियों को जिले के सभी ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों में संगठन को सशक्त बनाने तथा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक को जिला महासचिव रामावतार कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान संतोष सारथी, करन सीता देवी धीवर, दीपा मरावी, नीरा धीवर, रिया कंवर, पूजा, अनु, रामप्यारी, आकांक्षा, नंदनी, ज्योति एवं अहिल्या सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments