कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे सभापति जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के आरोप पर निगम में छिड़ा सियासी संग्राम

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव)। नगर निगम कोरबा में जनप्रतिनिधियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। सोमवार को निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने निगम प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराते हुए अपनी कुर्सी छोड़ दी और जमीन पर बैठकर कामकाज किया।
लोकार्पण कार्यक्रमों पर विवाद
सभापति का आरोप है कि निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों, लोकार्पण, भूमिपूजन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी संबंधित पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों को नहीं दी जा रही है।
विरोध का अनूठा तरीका
6 जून को शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रमों की सूचना महापौर और पार्षदों को नहीं दिए जाने के विरोध में सभापति ने पार्षदों के साथ जमीन पर बैठकर काम किया और जांच की मांग उठाई।
● सभापति नूतन सिंह ठाकुर का बयान
सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा, "यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। लोकतंत्र में उनकी अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती।"
प्रशासन ने मांगा जवाब
मामले के तूल पकड़ने के बाद नगर निगम आयुक्त ने निगम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। आयुक्त ने कहा कि प्राप्त जवाब के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सभापति के इस ‘जमीन सत्याग्रह’ ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते असंतोष को सार्वजनिक कर दिया है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई और इस विवाद के राजनीतिक असर पर टिकी हुई है।

Post a Comment

0 Comments