ग्राम करही में खुला पुलिस सहायता केंद्र विजय कुमार पाण्डेय एवं प्रफुल्ल ठाकुर ने किया शुभारंभ

ग्राम करही में खुला पुलिस सहायता केंद्र विजय कुमार पाण्डेय एवं प्रफुल्ल ठाकुर ने किया शुभारंभ
जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 07 जून 2026,
ग्राम पंचायत करही में खुला पुलिस सहायता केंद्र जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ लोकार्पण। विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा, प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक सक्ती,उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर, अरुण सोम संयुक्त कलेक्टर सक्ति सहित ग्राम पंचायत बिर्रा सरपंच एवं करही सरपंच भी रहे उपस्थित। 
 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस सहायता केंद्र करही में जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। जिले जांजगीर चांपा अंतर्गत थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम करही में  पुलिस सहायता केंद्र का गत दिनों शुक्रवार को विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा,प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर  उमेश कुमार कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने विधिवत फीता काटकर सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण एवं अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।  
   अब मौके पर मिलेगी मदद - एसपी श्री पाण्डेय
एसपी श्री पाण्डेय ने कहा कि यह केंद्र बिर्रा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा। अब ग्रामीणों को छोटी-बड़ी घटना की सूचना देने या पुलिस मदद के लिए थाना-चौकी तक नहीं जाना पड़ेगा। पुलिस सहायता केंद्र से अपराधों पर त्वरित कार्रवाई होगी और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ बढ़ेगा।  
     24 घंटे तैनात रहेगा पुलिस बल  
पुलिस सहायता केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी ताकि आमजन को तत्काल सहायता मिल सके। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। शुभारंभ के बाद एसपी जांजगीर विजय कुमार पाण्डेय, शक्ति जिले के SP प्रफुल्ल ठाकुर एवं एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण कर स्टाफ को जनता से संवेदनशील व्यवहार करने और हर शिकायत पर त्वरित एक्शन लेने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments