युवक को इंस्टाग्राम में फोटो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक को इंस्टाग्राम में फोटो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार 
। जांजगीर - चांपा (सुघर गांव)। 07 जून 2026, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक के जहर खाने के मामले में,महिला आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार, निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांग रही थी पैसे, महिला आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो डालने की दी थी धमकी, मोबाइल जप्त। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी द्वारा युवक के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रही थी,जिससे परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया।  
         मामला क्या है 
पीड़ित युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजनांदगांव जिले के एक महिला आरोपी ने पीड़ित को मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसे की मांग की। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने कीटनाशक सेवन कर लिया। युवक पिछले 7 दिनों से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बना हुआ है।  
  महिला युवक को 12 दिन से कर रही थी ब्लैकमेल  
जांच में सामने आया कि पीड़ित युवक और महिला आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। करीब 12-15 दिन पहले महिला आरोपी ने पीड़ित युवक के निजी फोटो उसके और उसके परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम में फोटो वायरल करने की धमकी दी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित युवक ने मजबूर परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया।  
  महिला आरोपी की मोबाइल जप्त, व्हाट्सएप चैट बनी सबूत  
प्रकरण में अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 308(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने महिला आरोपी को राजनांदगांव से पकड़ा,जिसको पूछताछ करने में जुर्म स्वीकार किए जाने से मोबाइल जप्त किए गए। जप्त मोबाइल जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।  
  अकलतरा पुलिस स्टॉप का रहा विशेष सहयोग 
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा,उप निरीक्षक विनोद जटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे एवं आरक्षक राजा रात्रे का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments