कोरबा (सुघर गांव)। ग्राम धतुरा में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना था।
● निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन एवं ऊंचाई की जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के आधार पर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया।
● एक्स-रे से हुई स्क्रीनिंग
मोबाइल एक्स-रे यूनिट से सुसज्जित एंबुलेंस के माध्यम से फेफड़ों की जांच की गई। इससे टीबी और अन्य श्वसन रोगों की शुरुआती पहचान करने में सहायता मिली।
● जागरूकता का संदेश
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
● जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश कश्यप ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
शिविर में अमरनाथ कौशिक, डॉ. बी.आर. रात्रे, सुनीता कंवर, रामशरण सिंह राठौर, रोशन टोप्पो, सरिता डहरिया, ताराचंद सोनी, त्रिलोक पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
0 Comments