बलौदाबाजार जिले के थाना-चौकियों में हुई गुंडा - बदमाशों की परेड,शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी गई सख्त हिदायत

बलौदाबाजार जिले के थाना-चौकियों में हुई गुंडा - बदमाशों की परेड,शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी गई सख्त हिदायत 
बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 07 जून 2026, 
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पुलिस ने गुण्डा बदमाशों को थाने बुलाकर खंगाला गया रिकॉर्ड, दी गई कड़ी चेतावनी। गत दिनांक 31.05.2026 को पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन जिले में अमन - चैन, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना एवं चौकियों में क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों की सामूहिक परेड ली गई। अभियान के दौरान जिले के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के आदतन अपराधियों और हुड़दंगियों को थानों में तलब किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित सभी बदमाशों के वर्तमान कामकाज, जीविकोपार्जन के साधन और उनकी गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही उनके डोजियर (रिकॉर्ड) को भी अपडेट किया गया।
परेड के दौरान सभी गुंडा-बदमाशों को कड़े लहजे में हिदायत दी गई, कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें। यदि कोई भी दोबारा अपराध में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई कर सीधे जेल भेजा जाएगा। पुलिस की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से जहां अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है। बलौदाबाजार -भाटापारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था और कानून का राज बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ इस तरह का सख्त रुख आगे भी लगातार जारी रहेगा। "अपराध मुक्त और सुरक्षित बलौदाबाजार-भाटापारा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधी सुधर जाएं, अन्यथा सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहें।"

Post a Comment

0 Comments