सुशासन तिहार में अधिकारियों की लापरवाही पर विधायक का सख्त रुख मुड़ापार शिविर में लंबित आवेदनों और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर गरजे जनप्रतिनिधि

      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 
कोरबा (सुघर गांव)। 05 जून 2026, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ापार में आयोजित सुशासन तिहार एवं जनसमस्या निवारण शिविर में सुशासन तिहार शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 956 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 345 से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड, किसान किताब पुस्तिका वितरित की गई, बुजुर्गों को छड़ी (वॉकिंग स्टिक) प्रदान की गई तथा 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। अधिकारियों ने शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, निकिता मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष जिला पंचायत, जनपद पंचायत पाली अध्यक्ष पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओनीश देवांगन, जनपद सदस्य भुनेश्वर टेकाम, सनिता अनिल टंडन, जनपद पंचायत सभापति कमलेश कुर्रे, हिरमती अनिल पटेल, सरपंच सिल्की कुंवर सिंह राज, ब्रिज बाई पितर सिंह मरकाम (धतूरा), सोनसाय भैना (सरई सिंगार), यशोदा बाई ओढ़े (बम्हनीकोना), सावित्री कांता प्रसाद (भलपहरी), लोकेश्वर सिंह कंवर, चित्रलेखा बाई (जोरहा डबरी), तीजराम उर्रे, अनीता भारती, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा, हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, डॉ. दुर्गेश कश्यप, अमरनाथ कौशिक, उपसरपंच शिवनारायण यादव (रेकी) सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अधिकारियों की देरी बनी चर्चा का विषय शिविर में कई विभागीय अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। उन्हें बार-बार माइक से बुलाना पड़ा, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने की बात कही।
वर्षों से लंबित समस्याओं पर सवाल ग्रामीणों ने बिजली, सिंचाई और अन्य विभागों से जुड़े पुराने आवेदनों के लंबित होने की शिकायत रखी। कई मामलों में एक वर्ष बाद भी समाधान नहीं हुआ।
 दिव्यांग दंपति की गुहार एक दिव्यांग महिला ने बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने का मुद्दा उठाया और बार-बार आश्वासन मिलने पर निराशा व्यक्त की।
 स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था ग्रामीणों ने बताया कि सामान्य उपचार के लिए आवश्यक मलहम तक उपलब्ध नहीं थी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर प्रश्न खड़े हुए।
 त्वरित निराकरण के निर्देश विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

हितग्राहीमूलक गतिविधियों से मिला लाभ सुशासन तिहार शिविर में विभिन्न हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया, बुजुर्गजनों को सहारा प्रदान करने के उद्देश्य से छड़ी (वॉकिंग स्टिक) वितरित की गई तथा पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
त्वरित निराकरण के निर्देश विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0 Comments