झपटमार गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा,5 आरोपी शामिल 2 नाबालिग को सीसीटीवी-फुटेज के माध्यम से पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
जांजगीर - चांपा (सुघर गांव)। 08 जून 2026,
सागर पाठक निरीक्षक सायबर थाना प्रभारी,मनोहर सिन्हा निरीक्षक थाना प्रभारी बलौदा ने झपटमार गिरोह पर कसा शिकंजा। 5 आरोपी साथ शामिल 2 नाबालिग को सीसीटीवी-फुटेज के माध्यम से पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। झपटमारी के 5 मोबाइल,घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल,नकद 1900 रुपये को किया गया बरामद। थाना सायबर एवं थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से रास्ता रोक कर मोबाइल और 40 हजार रुपये नकदी झपटने वाले गिरोह का किया गया भंडाफोड़। विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं उमेश कुमार कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने 5 आरोपियों सहित 2 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।
कैसे हुआ वारदात
प्रार्थी विरेंद्र कुमार निवासी मोहरियामुडा थाना हरदीबाजार गत दिनांक 28.05.26 को फसल काटने नैला आया था। रात होने पर वह अपने साथी के साथ करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव मोहरियामुडा लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे पहरिया के आगे तालाब के पास पहरिया की तरफ से आई 2 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने इनकी बाइक रोक ली। अचानक झपटमारी कर बैग में रखे 3 मोबाइल और 40,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीछा करने पर प्रार्थी और उसके साथी बाइक से गिर पड़े और हल्की चोटें आईं। आरोपियों की 1 बाइक पल्सर और दूसरी स्प्लेंडर थी, दोनों पर नंबर प्लेट नहीं लगा था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 126(2), 304 (2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरूकिया गया।
सीटीवी और सायबर तकनीकी से मिला सुराग
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन पर आरोपियों की पतासाजी करने अलग - अलग जगहों पर टीम रवाना किया गया। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज और सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया,जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी गण
01. बलवेदव सूर्या निवासी औराईखुर्द दर्राभाठा, पुलिस चौकी नैला, जिला - जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।
2. पंकज यादव, निवासी करमंदी बड़े पारा, पुलिस चौकी नैला,जिला - जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।
3. लखन कंवर, निवासी कचौरा, थाना उरगा, जिला कोरबा छत्तीसगढ़।
4. राकेश यादव, निवासी कचौरा, थाना उरगा कोरबा छत्तीसगढ़।
5. दुर्गेश सिंह, निवासी नवापारा,थाना उरगा कोरबा छत्तीसगढ़।
सायबर और बलौदा थाना,पुलिस चौकी पंतोरा का रहा सराहनीय योगदान
उपरोक्त कार्यवाही में सागर पाठक निरीक्षक सायबर थाना प्रभारी, मनोहर सिन्हा निरीक्षक थाना प्रभारी बलौदा,जयनंदन मार्बल सउनि पुलिस चौकी पंतोरा, प्र.आर.रमेश त्रिपाठी,लखेश्वर कंवर, सायबर थाना से आरक्षक माखन साहू,मोह.शहबाज,प्रदीप दुबे, पुलिस चौकी पंतोरा से आरक्षक दिलीप माथुर,मोहम्मद अहमद कुरैशी,पुदम कश्यप,भुनेश्वर पटेल,युवराज सिह, संतकुमार का सराहनीय योगदान रहा।
0 Comments