विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
● संतराम के घर के पास बोर कार्य में सबसे अधिक निकासी
पूर्व कार्यकाल में बोर खनन, सबमर्सिबल पंप और सिंटेक्स स्थापना के लिए 2.50 लाख रुपये आहरित किए गए। वहीं वर्तमान कार्यकाल में उसी कार्य को नया दर्शाकर 49,840 रुपये की अतिरिक्त निकासी दर्ज है।
● बासोड मोहल्ला और अन्य बोर कार्यों पर दोबारा भुगतान
बासोड मोहल्ला बोर खनन के लिए पहले 2 लाख रुपये तथा बाद में 19,700 रुपये निकाले गए। शिवसिंह के घर के पास बोर खनन में 1 लाख रुपये के बाद पुनः 19,200 रुपये तथा प्यारे के घर के पास बोर कार्य में 2 लाख रुपये के बाद 54,200 रुपये की अतिरिक्त निकासी दर्ज बताई जा रही है।
● सीसी रोड निर्माण पर भी उठे सवाल
आंगनबाड़ी से हेतराम के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए पूर्व में 25 हजार रुपये निकाले गए थे। आरोप है कि उसी कार्य को दोबारा दर्शाकर 29,420 रुपये और आहरित किए गए।
● कुल निकासी 10 लाख रुपये से अधिक
ग्रामीणों के अनुसार संबंधित कार्यों में 15वें वित्त आयोग मद से कुल 10.66 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाली गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कई पुराने कार्यों को नया बताकर भुगतान किया गया। मामले को लेकर ग्रामीण जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नोट :- यह समाचार शिकायतों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
0 Comments