सेवा और संवेदना की मिसाल बने उपसरपंच देवेन्द्र यादव, श्रद्धांजलि योजना के तहत पहुंचाई सहायता दिवंगत परिवार को ₹1100 की सहयोग राशि, दुख की घड़ी में बने सहारा

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बसीबार के उपसरपंच देवेन्द्र यादव लगातार जनसेवा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने श्रद्धांजलि योजना के तहत स्वर्गीय लौंग दास जी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर परिजनों को ₹1100 की सहयोग राशि प्रदान की तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
दुख की घड़ी में संवेदनशील पहल
उपसरपंच देवेन्द्र यादव ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और कहा कि समाज के प्रत्येक सुख-दुख में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।
वादों पर खरे उतर रहे जनप्रतिनिधि
ग्रामीणों का कहना है कि देवेन्द्र यादव चुनाव के दौरान किए गए जनसेवा के वादों को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं। वे नियमित रूप से लोगों की समस्याओं में सहभागी बनकर उनकी सहायता कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी सकारात्मक छवि मजबूत हो रही है।
सेवा भावना को बताया सबसे बड़ा दायित्व
इस अवसर पर उपसरपंच देवेन्द्र यादव ने कहा, "जनता ने मुझे समाज सेवा और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए हर जरूरतमंद के साथ खड़ा रहने का प्रयास करता रहूंगा।"
● श्रद्धांजलि योजना के माध्यम मिली सहायता 
राशि भले ही छोटी हो, लेकिन दुख की घड़ी में परिवार को मिला यह सहयोग मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा की भावना का प्रतीक बन गया है। ग्रामवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनप्रतिनिधि की जिम्मेदार और संवेदनशील कार्यशैली बताया।

Post a Comment

0 Comments