गुरू खुशवंत साहेब ने पत्रकार सम्मान समारोह जिला स्तरीय कार्यक्रम मालखरौदा में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होने का दिया आश्वासन
रायपुर (सुघर गांव)। 14 अप्रैल 2026,
गुरू खुशवंत साहेब केबिनेट मंत्री छ.ग.शासन एवं सक्ति जिले के प्रभारी मंत्री को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र लहरे ने आरंग विधायक कार्यालय में आत्मीय भेंट मुलाक़ात कर आमंत्रण पत्र देकर जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह मालखरौदा में आने के लिए आमंत्रित किया। सर्व पत्रकार एकता महासंघ के सक्ति जिलाध्यक्ष भूपेंद्र लहरे एवं प्रदेश सचिव श्रवण कुमार घृतलहरे द्वारा गुरू खुशवंत साहेब से उनके विधायक क्षेत्र आरंग जनदर्शन में मिलकर आत्मीय मुलाक़ात करके आमंत्रण पत्र दिया गया जिसको गुरू साहेब ने सहज स्वीकार करते हुए पत्रकार सम्मान समारोह में आने का आश्वासन दिया। यह जिला स्तरीय वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह सर्व प्रथम बार वृहद रूप में आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने जिले और क्षेत्र के प्रिंट इलेक्ट्रोनिक मिडिया के पत्रकार गण जोर शोर से लगे हुए हैं। सक्ति जिले के प्रभारी मंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवा कैबिनेट मंत्री युवा दिलो की धड़कन की मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होने की सहमति से पूरे जिले के पत्रकारों के बीच उत्साह का माहौल बन गया हैं। दैनिक सुघर गांव समाचार एवं BX न्यूज के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें जिले भर के प्रिंट इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार गणों को सम्मानित किया जाएगा।
0 Comments