गुरू खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण के पश्चात गिरौदपुरी धाम पहुंच गुरुगद्दी का विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

गुरू खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण के पश्चात गिरौदपुरी धाम पहुंच गुरुगद्दी का विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की 
          नीलेश कुमार 
 गिरौदपुरी (सुघर गांव)। 24 अगस्त 2025, गत दिनों
गुरू खुशवंत साहेब आरंग विधायक छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करने के पश्चात पावन पवित्र गिरौदपुरी धाम गुरुद्वारा पहुंच कर परम् पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा जी की गुरुगद्दी का विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना कर शुभाशीष प्राप्त किया। साथ में उनके जेष्ठ भ्राता गुरु ढालदास साहेब से स्नेहभेंट कर अपनत्व प्राप्त किया। गुरू साहेब ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि  गिरौदपुरी धाम को भव्य दिव्य नव्य बनाने के लिए हमारी मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनेकों विकास कार्य की सौगात दी है। गिरौदपुरी धाम को और भव्य, सुंदर एवं सुविधा युक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित हैं। परम् पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा जी का आशीर्वाद पूरे मानव समाज पर बना रहे मैं यही सबके लिए कामना करता हूं। इस अवसर पर उनके अनुज गुरु सौरभ साहेब सभापति जिला पंचायत रायपुर,नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर सहित सामाजिक एवं भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि गण, अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी, सदस्य,कार्यकर्ता एवं समाज जन अधिक संख्या में उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments