बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 24 अगस्त 2025,
श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ द्वारा आयोजित तीजा पोरा मिलन समारोह में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि तीजा पोरा कार्यक्रम में आप सभी बहनों - माताओं से मिलने का अवसर मिला। यह पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति का अद्भुत संगम है। तीजा-पोरा सिर्फ उत्सव ही नहीं, बल्कि आपसी मिलन,स्नेह और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित सभी बहनों को तीजा-पोरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और
ईश्वर से प्रार्थना कि सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और बने रहें।
0 Comments