खबरों का असर
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव न्यूज)। जिले अंतर्गत के थाना हरदीबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने वाले मुख्य आरोपी को कोरबा से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूट के सोने के आभूषण को जानते हुए खरीदने वाले सोनार को भी पुलिस ने दबोच लिया मामले का पूरा घटनाक्रम थाना हरदीबाजार क्षेत्र में लगातार तीन दिन के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से मंगलसूत्र लूट की वारदातें हुई थीं।
1️⃣ पहली घटना – 05 अगस्त 2025
प्रार्थी भागबली पटेल निवासी रेल डबरी, उतरदा, थाना हरदीबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी कुंजमति पटेल दोपहर लगभग 3:20 बजे अपने जनरल स्टोर में थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे, जिनमें से एक युवक सिगरेट लेने के बहाने दुकान में आया और मौका पाकर कुंजमति पटेल के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया।
➡ अपराध क्रमांक :- 133/2025 धारा 309(4), 317(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।
2️⃣ दूसरी घटना – 06 अगस्त 2025
ग्राम बोईदा के मेन रोड स्थित जनरल स्टोर में प्रार्थी व्यासनारायण मरार की पत्नी श्रीमती जयकुंवर बैठी थीं। दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से आए, जिनमें से एक युवक बल्ब खरीदने के बहाने अंदर आया और मौके का फायदा उठाकर गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया।
➡ अपराध क्रमांक :- 134/2025 धारा 309(4), 317(2), 3(5) BNS दर्ज।
3️⃣ तीसरी घटना – 06 अगस्त 2025
उतरदा यात्री प्रतिक्षालय में श्रीमती सतरूपा मरावी बस का इंतजार कर रही थीं, तभी दो युवक मोटरसाइकिल से आए। एक युवक बातचीत के बहाने पास आया और अचानक उनके गले से मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया।
➡ अपराध क्रमांक :- 135/2025 धारा 309(4), 317(2), 3(5) BNS दर्ज।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच :-
वरिष्ठ अधिकारियों - पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिष ठाकुर (रा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार पुलिस ने घटनाओं के बाद तुरंत जांच शुरू की।घटनास्थलों और हरदीबाजार से बलौदा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसमें संदेही की तस्वीरें मिलीं, जिनकी पहचान सूरज यादव निवासी राताखार गढ्ढापारा, थाना कोतवाली के रूप में हुई गिरफ्तारी और माल बरामदगी 08 अगस्त 2025 को पुलिस ने कोरबा में उसके ठिकाने पर घेराबंदी कर आरोपी सूरज यादव (उम्र 33 वर्ष) को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ सभी वारदातें कबूल की उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 12 BH 0793) तथा सोने का लॉकेट बेचकर प्राप्त ₹10,000 नगद बरामद किए गए। आगे की जांच में सामने आया कि सूरज यादव द्वारा लूटे गए 13 नग सोने के लॉकेट और 04 नग सोने के मटर दाना को जानते हुए खरीदार मुकेश सोनी उर्फ मोनू (उम्र 37 वर्ष) निवासी रानी रोड, कोरबा ने अपने पास रखा था।मुकेश सोनी के खिलाफ धारा 317(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई और उसके कब्जे से लूट का पूरा माल जब्त किया गया।
न्यायालय में पेशी :-
दोनों आरोपियों को 09 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
"पुलिस की सराहनीय भूमिका"
थाना हरदीबाजार पुलिस की सतर्कता, सीसीटीवी की बारीकी से जांच और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई त्वरित कार्रवाई से न केवल आरोपी पकड़ में आए, बल्कि लूट का पूरा माल भी सुरक्षित बरामद हुआ। इस ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित किया कि कोरबा पुलिस अपराधियों के लिए किसी भी हाल में ढाल बनने वाली नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार है।
0 Comments