ऑल इंडिया संपादक संघ की मजबूती और प्रगति पर सभी प्रदेशाध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया
    रायपुर (सुघर गांव)। 27 जुलाई 2025,
नियुक्त पत्र जारी होने के बाद ऑल इंडिया संपादक संघ की नई ऊंचाई के साथ सभी प्रदेशाध्यक्षों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। पत्रकारिता कार्यों की हित में आप सभी पदाधिकारी हमेशा अपने समाचार पत्रों में प्रकाशित कर जनहित की अहम मुद्दों को उठाते रहिए और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष करण बौद्ध द्वारा जो ऑल इंडिया संपादक संघ को इतनी ऊंचाई तक पहुंचने में हमेशा अपना निस्वार्थ सेवा भावना कर्तव्य निष्ठा से सहयोग कर निरंतर आगे बढ़ाने सार्थक प्रयास करते रहे।
आप सभी ऑल इंडिया संपादक संघ की प्रदेशाध्यक्षों का कड़ी परिश्रम से हमारे राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार की सक्रिय संगठन मजबूती के साथ में आज खड़ी है।
 जिसमें आप सभी प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े संपादक गणों का विशेष सहयोग है आप सभी अपने प्रदेशों में जिला स्तर पर सक्रिय पत्रकारों को संगठन में जोड़े ताकि पुरे जिले के साथ प्रदेश स्तर में ऑल इंडिया संपादक संघ की नीव मजबूत हो। आएं दिन पत्रकारों पर अनेकों मिथ्या शिकायत मुकदमा जानलेवा हमले घट रही है, जिसके समर्थन में हमारे संघ न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभा सके। विष्णु कोसरिया कार्यकारणी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया संपादक संघ ने अपनी बात रखते हुए कहा कि संघ को आगे बढ़ाने और नई ऊंचाई से अंतरराष्ट्रीय ऊंचाई तक के ले जाने का संकल्प और कमेटी द्वारा किया गया है। आप सबके सहयोग से बहुत जल्द ही इस ऊंचाई पर हमें कदम रखना है जिसके लिए आप सभी का सहयोग जरूरी है।